5 से 8 अक्टूबर तक रायपुर में आध्यात्मिक उत्सव, गुरुदेव श्री संकर्षण शरण जी करेंगे गीता ज्ञान अमृत वर्षा

Guruji Shri Sankarshan Sharan Ji prayagraj Shri Sankarshan Sharan Ji Guruji prayagraj

रायपुर, 03 अक्टूबर । Guruji Shri Sankarshan Ji prayagraj : छत्तीसगढ़ की पावन भूमि पर एक अद्वितीय आध्यात्मिक आयोजन संपन्न होने जा रहा है। हमें यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि परम पूज्य गुरुदेव श्री संकर्षण शरण जी (गुरुजी) प्रयागराज का शुभागमन राजधानी रायपुर में 04 अक्टूबर दोपहर 12:30 बजे होने जा रहा है।

गुरुदेव के मंगलमय सान्निध्य में गीता ज्ञान अमृत वर्षा

Guruji Shri Sankarshan Ji prayagraj : गुरुदेव के मंगलमय सान्निध्य में गीता ज्ञान अमृत वर्षा कथा का आयोजन दिनांक 05 अक्टूबर 2025 से 07 अक्टूबर 2025 तक प्रतिदिन दोपहर 3:00 से 5:00 बजे तक किया जाएगा। श्रीमद्भगवद्गीता के दिव्य उपदेशों पर आधारित यह कथा भक्तों के जीवन में ज्ञान, भक्ति और कर्म का प्रकाश प्रवाहित करेगी।

Guruji Shri Sankarshan Ji prayagraj : 8 अक्टूबर 2025 को भव्य हवन

Guruji Shri Sankarshan Ji prayagraj :  इसके उपरांत दिनांक 08 अक्टूबर 2025 को भव्य हवन का आयोजन किया जाएगा, जिसकी विशेषता यह रहेगी कि यह पवित्र हवन जल और पुष्पों से संपन्न किया जाएगा। यह अनुष्ठान भी दोपहर 3:00 से 5:00 बजे तक आयोजित होगा। इस हवन का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आध्यात्मिक शुद्धि और जनकल्याण की मंगलकामना करना है।

आयोजकों की ओर से समस्त श्रद्धालुओं,भक्तजनों और नगरवासियों से सादर अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा और हवन का पुण्य लाभ प्राप्त करें तथा इस दुर्लभ अवसर को अपने जीवन का अमूल्य अनुभव बनाएं।

आयोजन का स्थान एवं संपर्क विवरण ..श्रीमती इंद्राणी दुबे के सौजन्य से सरस्वती शिक्षा मंदिर, छत्तीसगढ़ नगर, हरिभूमि प्रेस के पीछे आयोजित किया जाएगा। किसी भी जानकारी हेतु संपर्क : मो. 78691 69953। उक्त आयोजन की जानकारी श्रीमती कल्पना शुक्ला जी द्वारा प्रदान की गई।


Read More :  Jan Suraj September 2025 : “जनसुराज” हिंदी मासिक पत्रिका का इस माह का नवीनतम अंक