Bihar Election 2025 : नितीश ने पाया भारी मतों से बहुमंत – तेजस्वी साफ़, एनडीए की आंधी ने महागठबंधन की जड़ें हिला दी

Bihar Election 2025 Result Bihar Election 2025 Result

पटना;14 नवंबर । Bihar Election 2025 Result : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। रुझान और परिणाम में एनडीए की आंधी ने महागठबंधन की जड़ें हिला दी है।  अभी तक प्राप्त रुझानों और परिणामों के मुताबिक एनडीए 203 सीटों पर बढ़त बनाए हुए जबकि महागठबंधन 36 सीटों पर आगे है वहीं अन्य-6 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

मतदान के बाद के लगभग सभी सर्वेक्षणों ने NDA की जीत का अनुमान जताया था। लेकिन जो रुझान और परिणाम आ रहे हैं वो एग्जिट पोल के अनुमानों से कहीं ज्यादा हैं। पुरे देश भर भाजपा मुख्यालय में खुसी का माहौल।

नतीजों से पहले राजद नेता तेजस्वी यादव ने सरकार बनाने का दावा किया था, हालांकि उनकी पार्टी की हालत खराब ही नजर आ रही है। बिहार के इस नतजे के बाद बिहार एवं देश भर के नेताओं ने एनडीए एवं तेजस्वी को शुभकामनाएं दिए हैं।  बहुत से राजनेताओं ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइये देखते हैं किसने क्या कहा।

Bihar Election 2025 Result : बिहार के लोग प्रधानमंत्री मोदी को चाहते हैं: निशिकांत दुबे

देवघर से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, ‘बिहार के लोग प्रधानमंत्री मोदी को चाहते हैं। कांग्रेस को एक भी सीट मिलेगी या नहीं यह एक बड़ा सवाल है। ऑपरेशन सिंदूर और SIR के इतने बड़े आंदोलन के बाद यह पहला चुनाव था। प्रधानमंत्री मोदी ने जिस तरह पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया और हमने जिस तरह गांव, गरीब, महिलाओं और किसानों के लिए काम किया है, यह मुहर उसी पर लगी है।’

नीतीश ने मतदाताओं, पीएम मोदी, गठबंधन के नेताओं का जताया आभार

Bihar Election 2025 Result : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा चुनाव में एनडीए की बंपर जीत पर एक्स पर अपना पहला रिएक्शन दिया है। उन्होंने लिखा-बिहार विधान सभा चुनाव-2025 में राज्यवासियों ने हमें भारी बहुमत देकर हमारी सरकार के प्रति विश्वास जताया है। इसके लिए राज्य के सभी सम्मानित मतदाताओं को मेरा नमन, हृदय से आभार एवं धन्यवाद।

आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को उनसे मिले सहयोग के लिए उनका नमन करते हुए हृदय से आभार एवं धन्यवाद। एनडीए गठबंधन ने इस चुनाव में पूरी एकजुटता दिखाते हुए भारी बहुमत हासिल किया है।

Bihar Election 2025 Result : इस भारी जीत के लिए एनडीए गठबंधन के सभी साथियों- चिराग पासवान जी, जीतन राम मांझी जी एवं उपेन्द्र कुशवाहा जी को भी धन्यवाद एवं आभार। आप सबके सहयोग से बिहार और आगे बढ़ेगा तथा बिहार देश के सबसे ज्यादा विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा।

PM मोदी और नीतीश बिहार को विकास की ओर ले जाने का काम करेंगे-चिराग

Bihar Election 2025 Result : केंद्रीय मंत्री और LJP(रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने NDA के बहुमत का आंकड़ा पार करने पर कहा, ‘बिहार की जनता ने जिस तरह से NDA को प्रचंड बहुमत दिया है और अगले पांच साल बिहार को विकास की ओर ले जाने का फैसला किया है, उसके लिए मैं विशेष रूप से उन्हें धन्यवाद और बधाई देता हूं।

बिहार में डबल इंजन सरकार को मजबूत करने का ऐसा क्षण आ गया है कि प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार अगले पांच साल बिहार को विकास की ओर ले जाने का काम करेंगे।

Bihar Election 2025 Result : यह उन लोगों को जवाब है जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य, NDA के कार्यकाल, जंगलराज के होने या न होने और प्रधानमंत्री की प्राथमिकता में बिहार कितना है, इस पर सवाल उठाते थे। पांच दलों का यह गठबंधन एक विजयी संयोजन है।’

लोगों में नीतीश कुमार के प्रति विश्वास है:जीतन राम मांझी

Bihar Election 2025 Result : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, ‘ऐसे ही नतीजों की हमें अपेक्षा थी। नीतीश कुमार ने महिला सशक्तिकरण के लिए काम किया है। हम 160 से ऊपर कह रहे थे लेकिन आज नतीजा 200 से ऊपर है। लोगों में नीतीश कुमार के प्रति विश्वास है।

इसी कारण बिहार की जनता को विश्वास है कि बिहार में काम हो रहा है। बिहार की जनता ने बहुत समझदारी से काम लिया है। हमने MSME के रूप में यहां बहुत से काम शुरू किए हैं।’

बांकीपुर से बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन चुनाव जीते

Bihar Election 2025 Result : बांकीपुर विधानसभा सीट से बीजेपी के नेता और बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन ने चुनाव जीत लिया है। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल की उम्मीदवार रेखा कुमारी को 51936 वोटों से हराया। नितिन नबीन को 98299 वोट मिले जबकि रेखा कुारी को 46363 हासिल हुए। वहीं जन सुराज पार्टी की वंदना कुमारी को 7717 वोट मिले।

तेजस्वी यादव राघोपुर सीट पर 13 हजार वोटों आगे चल रहे

Bihar Election 2025 Result : आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार,29/30 राउंड की मतगणना के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव राघोपुर सीट पर 13880 वोटों से आगे चल रहे हैं। बता दें कि अभी तक प्राप्त रुझानों और परिणामों के मुताबिक बीजेपी-91, जेडीयू-84, आरजेडी-25, लोकजनशक्ति (रामविलास)-20, कांग्रेस-5, एआईएमआईएम-5, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा -5, अन्य-8 सीटें पर बढ़त बनाए हुए है।

Read More :  जशपुर जम्बूरी 2025: प्रकृति, संस्कृति और साहसिक रोमांच का अनोखा संगम