श्रीलंका में विपक्ष के नेता सजीथ प्रेमदासा और तमिल समुदाय के नेताओं से मिले पीएम मोदी

PM Modi at Sri Lanka

नई दिल्ली: PM Modi at Sri Lanka: श्रीलंका की आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के प्रमुख नेताओं से मुलाकात कर भारत-श्रीलंका संबंधों को और मजबूत बनाने की दिशा में अहम बातचीत की।

PM Modi at Sri Lanka: सजीथ प्रेमदासा से मुलाकात: लोकतंत्र और दोस्ती पर चर्चा

पीएम मोदी ने श्रीलंका के विपक्ष के नेता सजीथ प्रेमदासा से मुलाकात की और दोनों देशों की मैत्री में उनके योगदान की सराहना की।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पीएम मोदी ने लिखा:

“श्रीलंका के विपक्ष के नेता सजीथ प्रेमदासा से मिलकर खुशी हुई। भारत-श्रीलंका मैत्री को मजबूत करने में उनके व्यक्तिगत योगदान की सराहना करता हूं। हमारी विशेष साझेदारी को श्रीलंका में पार्टी लाइन से ऊपर उठकर समर्थन मिलता है।”

उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों के बीच सहयोग और विकास साझेदारी, दोनों देशों के नागरिकों के कल्याण पर केंद्रित है।

PM Modi at Sri Lanka: तमिल नेताओं से मुलाकात: न्याय और समानता पर प्रतिबद्धता

पीएम मोदी ने श्रीलंका में तमिल समुदाय के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। उन्होंने दो वरिष्ठ तमिल नेताओं आर. संपंथन और सेनाथिराजा के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि वे उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानते थे। प्रधानमंत्री ने यह दोहराया कि भारत एकजुट श्रीलंका में तमिल समुदाय के लिए समानता, सम्मान और न्याय की दिशा में अपनी अटूट प्रतिबद्धता बनाए रखेगा।

“मेरी इस यात्रा के दौरान शुरू की गई कई परियोजनाएं तमिल समुदाय की सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रगति में मदद करेंगी।” – पीएम मोदी

PM Modi at Sri Lanka: श्रीलंका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान – “मित्र विभूषण” से सम्मानित

इस दौरे के दौरान श्रीलंका ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान “मित्र विभूषण” से नवाजा। यह सम्मान उन्हें श्रीलंका की आर्थिक और मानवीय सहायता  योगदान के लिए दिया गया। राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने उन्हें यह सम्मान कोलंबो में एक विशेष समारोह में प्रदान किया।

PM Modi at Sri Lanka: बिम्सटेक सम्मेलन के बाद श्रीलंका दौरा

इससे पहले पीएम मोदी ने थाईलैंड में आयोजित बिम्सटेक (BIMSTEC) शिखर सम्मेलन में भाग लिया था। वहां से सीधे वे श्रीलंका के लिए रवाना हुए और 3 दिवसीय यात्रा के लिए कोलंबो पहुंचे, जहाँ उनका भव्य स्वागत किया गया। यह दौरा भारत-श्रीलंका संबंधों में एक नया अध्याय जोड़ता है, जो सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक जुड़ाव और आर्थिक सहयोग की ओर अग्रसर है।

Read More: राम नवमी पर देश को ऐतिहासिक सौगात: पीएम मोदी करेंगे नए पंबन रेल ब्रिज का उद्घाटन