नई दिल्ली: President Murmu’s Birthday: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय यात्रा पर उत्तराखंड पहुंची हैं। शुक्रवार को उन्होंने देहरादून में स्थित राष्ट्रीय दृष्टिबाधित सशक्तिकरण संस्थान (NIEPVD) का दौरा किया। इस दौरान वहां मौजूद नेत्रहीन बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 67वें जन्मदिन के अवसर पर एक गीत गाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। बच्चों का भावपूर्ण गायन सुनकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने आप को संभाल नहीं पाईं और उनकी आंखों से आंसू निकलने लगे।
राष्ट्रपति मुर्मू ने इस दौरान बच्चों को संबोधित भी किया। राष्ट्रपति ने कहा कि वो अपने आंसू नहीं रोक सकीं। बच्चों की आवाज में सच्चाई और दिल्ली में गहराई थी, जिससे वह बहुत प्रभावित हुई हैं।
President Murmu’s Birthday: क्या बोलीं द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि दिव्यांग बच्चों में कोई ना कोई खास प्रतिभा जरूर होती ही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा योजनाएं बनाई गई हैं जो उन्हें समान अवसर देने और सशक्त बनाने के उद्देश्य से बनाई गई हैं।
#WATCH | Dehradun | President Droupadi Murmu gets emotional as the students of the National Institute for the Empowerment of Persons with Visual Disabilities extend birthday wishes to her with a song. pic.twitter.com/I8bfcJfYlq
— ANI (@ANI) June 20, 2025
उन्होंने संस्थान से जुड़े सभी लोगों की सराहना की। बता दें कि शनिवार (21 जून) को राष्ट्रपति अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में राज्य सरकार द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेंगी, जो स्वास्थ्य और पारंपरिक भारतीय स्वास्थ्य प्रथाओं के प्रति उनके समर्थन को दर्शाता है।
पीएम मोदी ने, देश के शीर्ष लोगों ने और राहुल गांधी ने भी दी बधाई
President Murmu’s Birthday: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जन्मदिन के अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पार्टी लाइन से हटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की प्रशंसा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “सार्वजनिक सेवा, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता आशा और शक्ति की किरण है। उन्हें लोगों की सेवा करते हुए लंबा और स्वस्थ जीवन मिले।”
उपराष्ट्रपति (Vise President)ने ट्वीट कर कहा, भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। विनम्र शुरुआत से लेकर सर्वोच्च संवैधानिक पद तक की उनकी असाधारण यात्रा, विनम्रता, सादगी और उदात्तता का प्रतीक है, जो हमारे लोकतंत्र की सच्ची भावना को दर्शाती है। उन्होंने विधायक, राज्यपाल और अब सबसे बड़े लोकतंत्र के राष्ट्रपति के रूप में सार्वजनिक सेवा में अपनी यात्रा के दौरान लगातार उच्चतम मानक स्थापित किए हैं – एक अनुकरणीय विरासत। कल राष्ट्रपति भवन में उन्हें व्यक्तिगत रूप से बधाई देने का मुझे सौभाग्य मिला। यह जन्मदिन उनके लिए भरपूर स्वास्थ्य, खुशी और आनंद लेकर आए, और सर्वशक्तिमान उन्हें हमारे राष्ट्र की सेवा करने के लिए निरंतर शक्ति प्रदान करें।
President Murmu’s Birthday: राहुल गांधी ने भी एक्स पर एक संदेश पोस्ट किया, जिसमें कहा गया, “माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मैं आपके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
Read More: आम की खेेती किसानों की आय बढ़ाने में मददगार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय