T20 WC Semi Final NZ vs SA: न्यूजीलैंड की ऐतिहासिक जीत, फाइनल में धमाकेदार एंट्री, फिन एलन की तूफानी पारी

T20 WC Semi Final NZ vs SA T20 WC Semi Final NZ vs SA

खेल: T20 WC Semi Final NZ vs SA:T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी और खिताबी मुकाबले का टिकट कटाया। इस जीत के साथ कीवी टीम दूसरी बार T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने में सफल रही।

इससे पहले न्यूजीलैंड ने 2021 में फाइनल खेला था, जहां उसे ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। अब 2026 में न्यूजीलैंड के पास पहली बार ट्रॉफी उठाने का सुनहरा अवसर है।

T20 WC Semi Final NZ vs SA: फिन एलन की तूफानी शतकीय पारी ने बदला मैच का रुख

न्यूजीलैंड की इस यादगार जीत के नायक रहे सलामी बल्लेबाज फिन एलन। उन्होंने सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबले में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 33 गेंदों में शतक जड़ दिया। एलन की इस ऐतिहासिक पारी में 10 चौके और 8 लंबे छक्के शामिल रहे। उनके आक्रामक अंदाज के आगे दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए।

एलन को दूसरे छोर से टिम सीफर्ट का बेहतरीन साथ मिला, जिन्होंने 58 रनों की सधी हुई लेकिन तेज पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों की बदौलत न्यूजीलैंड ने महज 12.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबले को एकतरफा बना दिया।

साउथ अफ्रीका की पारी: शुरुआती झटके, फिर येनसन की जुझारू बल्लेबाजी

T20 WC Semi Final NZ vs SA: इससे पहले कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेले गए इस सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, जो शुरुआत में पूरी तरह सही साबित हुआ।

अफ्रीकी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और सिर्फ 12 रन के स्कोर पर क्विंटन डिकॉक और रयान रिकेल्टन पवेलियन लौट गए। शुरुआती दबाव से टीम उबर नहीं पाई।

कप्तान एडन मारक्रम और डेवाल्ड ब्रेविस ने तीसरे विकेट के लिए 43 रन जोड़कर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन 55 के कुल स्कोर पर मारक्रम 18 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद डेविड मिलर और ब्रेविस भी जल्दी पवेलियन लौट गए। 77 रन तक साउथ अफ्रीका के पांच विकेट गिर चुके थे और बड़ा स्कोर बनता नजर नहीं आ रहा था।

T20 WC Semi Final NZ vs SA: संघर्ष के इस दौर में मार्को येनसन और ट्रिस्टन स्टब्स ने मोर्चा संभाला। दोनों ने छठे विकेट के लिए 73 रनों की अहम साझेदारी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। स्टब्स 29 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन येनसन अंत तक डटे रहे। T20 WC Semi Final NZ vs SA

मार्को येनसन ने सिर्फ 30 गेंदों में 2 चौके और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 55 रन ठोक दिए। उनकी इस विस्फोटक पारी के दम पर साउथ अफ्रीका 169 रन तक पहुंचने में सफल रहा।

न्यूजीलैंड की गेंदबाजी भी रही प्रभावशाली

T20 WC Semi Final NZ vs SA: कीवी गेंदबाजों ने पूरे मैच में दबाव बनाए रखा। रचिन रवींद्र ने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि मैट हेनरी ने 4 ओवर में 34 रन देकर 2 सफलताएं हासिल कीं। इसके अलावा कोल मैकॉनची ने सिर्फ 1 ओवर में 2 विकेट झटके। लॉकी फर्ग्यूसन और जिमी नीशम को भी 1-1 विकेट मिला।

Read More:   Jansuraj February 2026: “जनसुराज” हिंदी मासिक पत्रिका का इस माह का नवीनतम अंक