पटना; 4 मार्च । Big Changes in Bihars Leadership : बिहार की राजनीतिक 20 साल के बाद में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। 20 साल के बाद नीतीश कुमार फिर केन्द्र की राजनीति में जाएंगे। वह मुख्यमंत्री का पद छोड़ कर और राज्यसभा के मेंबर बनेंगे। आज इस्तीफा देने के बाद ये तय हो गया कि नीतीश कुमार कल सुबह 11 बजे राज्यसभा का नॉमिनेशन फाइल करेंगे। उन्होंने इसके लिए सहमति दे दी है और अपने नॉमिनेशन पेपर्स पर साइन कर दिए हैं।
Big Changes in Bihars Leadership : नीतीश के नॉमिनेशन में शामिल होंगे अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल पटना जाएंगे। अमित शाह भी नीतीश कुमार के नॉमिनेशन में शामिल होंगे। असल में कल राज्यसभा के चुनाव के लिए नॉमिनेशन का आखिरी दिन है। बिहार की 5 सीटों पर चुनाव होना है। बीजेपी ने तीन सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है लेकिन JDU ने सस्पेंस बना रखा था। हालांकि अब ये क्लीयर हो गया है कि JDU की तरफ से नीतीश कुमार और रामनाथ ठाकुर राज्यसभा का पर्चा भरेंगे।
बिहार की राजनीति में जबरदस्त हलचल
Big Changes in Bihars Leadership : बिहार की राजनीति में पिछले 24 घंटे में जबरदस्त हलचल रही। जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा अचानक दिल्ली पहुंचे। इससे पहले उन्होंने दिल्ली में JDU के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के साथ लंबी मीटिंग की। इसके बाद ही ये चर्चा शुरू हुई कि नीतीश कुमार खुद राज्यसभा में जा सकते हैं। हालांकि JDU या बीजेपी के किसी नेता ने इस मुद्दे पर खुलकर कुछ नहीं कहा। लेकिन नीतीश कुमार ने JDU के सभी विधायकों को पटना बुला लिया।
नीतीश बेटे निशांत को बिहार सौंपेंगे?
Big Changes in Bihars Leadership : वहीं उनके बेटे निशांत कुमार की भी राजनीति में एंट्री होगी। निशांत कुमार बिहार में नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी होंगे। नीतीश कुमार राज्यसभा में आएंगे और निशांत कुमार बिहार विधान परिषद के मेंबर बनेंगे। हो सकता है निशांत कुमार को बिहार का डिप्टी चीफ मिनिस्टर बनाया जाए।
लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि अगर नीतीश कुमार दिल्ली आएंगे, निशांत कुमार डिप्टी चीफ मिनिस्टर बनेंगे तो बिहार का मुख्यमंत्री कौन बनेगा? मुख्यमंत्री JDU का होगा या फिर बीजेपी का ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं।
बिहार का मुख्यमंत्री कौन बनेगा ?
Big Changes in Bihars Leadership : बिहार की राजनीति एक बार फिर बड़े बदलाव के मुहाने पर खड़ी दिखाई दे रही है। चर्चाओं के केंद्र में यह सवाल है कि यदि नीतीश कुमार राज्यसभा की ओर कदम बढ़ाते हैं, तो राज्य की कमान किसके हाथों में जाएगी? क्या मुख्यमंत्री पद भारतीय जनता पार्टी के खाते में जाएगा, या फिर एनडीए किसी नए चेहरे पर दांव लगाएगा ? राजनीतिक गलियारों में नामों की एक लंबी कतार गूंज रही है। इस क़तार में चिराग पासवान से लेकर सम्राट चौधरी ,निशांत कुमार और नित्यानंद राय का नाम सबसे आगे है।
नित्यानंद राय का नाम सीएम पद के लिए सबसे आगे
Big Changes in Bihars Leadership : बीजेपी की तरफ से मुख्यमंत्री पद के लिए नित्यानंद राय का नाम सबसे आगे है। नित्यानंद राय बिहार की उजियारपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं और केंद्र सरकार में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हैं। नित्यानंद यादव समाज से आते हैं। जोकि आरजेडी का वोट बैंक माना जाता है। वहीं, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को भी सीएम पद के लिए प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
निशांत कुमार बनाए जा सकते हैं डिप्टी सीएम
Big Changes in Bihars Leadership : सूत्रों ने बताया कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत को बिहार सरकार में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। निशांत कुमार गुरुवार को आधिकारिक तौर पर जेडीयू की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। जेडीयू में शामिल होने के बाद निशांत को बिहार सरकार में डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है।
निशांत का राजनीति में आना तय
Big Changes in Bihars Leadership : वहीं, जेडीयू कोटे से मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि निशांत का राजनीति में आना तय है, समय और तिथि मैं तय नहीं कर सकता लेकिन बड़े नेता मिल बैठकर समय का भी निर्धारण करेंगे, किस जगह पर उनको रखने से पार्टी में मजबूती आएगी और लंबे समय से जो डिमांड चल रहा था ताकि पार्टी की मजबूती भी होगी और ठीक से चलेगी भी।

