नई दिल्ली; 24 अक्टूबर । drona public school : द्रोणा पब्लिक स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। दिल्ली के द्वारका स्थित पिनेकल मॉल में आयोजित सम्मान समारोह में विद्यालय को ‘Best CGBSE School of the Year’ 2026 पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और विद्यार्थियों में हर्ष का माहौल है।
शैक्षणिक गतिविधियों और विद्यालय के विकास को प्राथमिकता

drona public school : विद्यालय के चेयरमैन अशोक पांडेय के नेतृत्व में शैक्षणिक गतिविधियों और विद्यालय के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। इस सम्मान को विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों और निरंतर प्रगति की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
शैक्षणिक गुणवत्ता को और बेहतर बनाने का संकल्प
drona public school : सम्मान प्राप्त होने पर विद्यालय परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त की। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, यह उपलब्धि शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के सामूहिक प्रयासों तथा शिक्षा के प्रति समर्पण को दर्शाती है। विद्यालय परिवार ने इस सम्मान को भविष्य में शैक्षणिक गुणवत्ता को और बेहतर बनाने तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में प्रेरणादायी बताया।
चुनौतियों से जूझकर रखी शिक्षा की नई नींव
अशोक पांडेय ने चुनौतियों को अवसर में बदलते हुए अपने करियर की शुरुआत बिलासपुर के पी.एन.एस. कॉलेज में सहायक प्रोफेसर के रूप में की। लेकिन उनका लक्ष्य केवल अध्यापन तक सीमित नहीं था। बड़े भाई , परिवार और मित्रों के सहयोग से उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अपना संस्थान स्थापित करने का संकल्प लिया।
द्रोण शिक्षण समिति बना शिक्षा और सपनों की नई पहचान
इसी संकल्प से बिलासपुर में किराये की इमारत से कॉलेज ऑफ आईटी एंड एप्लाइड सोशल साइंसेज की शुरुआत हुई। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और विद्यार्थियों के व्यक्तिगत मार्गदर्शन को प्राथमिकता दी। द्रोण शिक्षण समिति के अंतर्गत संचालित इस संस्थान ने धीरे-धीरे अपनी अलग पहचान बनाई और विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने की दिशा में कदम बढ़ाए। अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और व्यक्तिगत मार्गदर्शन के कारण यह केवल एक शैक्षणिक संस्थान नहीं रहा, बल्कि विद्यार्थियों के सपनों को आकार देने का एक मंच बन गया।
Read More: Jansuraj July 2026: “जनसुराज” हिंदी मासिक पत्रिका का का नवीनतम अंक

