T20 WC Semi Final IND vs ENG:इंग्लैंड को 7 रनों से हरा कर भारत चौथी बार फाइनल में, अब नूज़ीलैंड से करेगी टाइटल डिफेंड

T20 WC Semi Final IND vs ENG T20 WC Semi Final IND vs ENG

T20 WC Semi Final IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल इस वक्त मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। भारत ने मुकाबले को 7 रनो से जीता। कड़ी टक्कर में मुकाबले को 7 रनों से जीत कर भारत चौथी बार फाइनल में।

पहले बल्लेबाजी कर टीम इंडिया ने 20 ओवर में सात विकेट पर 253 रन बनाए थे। उम्मीद की जा रही थी कि टीम इंडिया बड़ी जीत दर्ज करेगी, लेकिन इंग्लैंड ने भी सात विकेट पर 246 रन बना दिए। भारत ने सात रन से मैच अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम चौथी बार टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची है। अब 8 मार्च को उसका मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा।

T20 WC Semi Final IND vs ENG: संजू सैमसन की जबरदस्त बल्लेबाजी 

पहले इन्निंग्स में संजू सैमसन एक बार​ फिर भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे। उन्होंने 42 बॉल पर 89 रनों की पारी खेली। इसमें आठ चौके और सात छक्के शामिल रहे। हालांकि अभिषेक का बल्ला फिर नहीं चला और वे 9 ही रन बनाकर चलते बने।

ईशान ने तीन नंबर पर आकर 18 बॉल पर 39 रनों की धमाकेदार पारी खेली। शिवम दुबे ने 25 बॉल पर 43 रन बनाए। हार्दिक ने 12 पर 27 और तिलक ने केवल सात बॉल पर 21 रनों की पारी खेल दी।

Read More:   T20 WC NZ vs SA: न्यूजीलैंड की ऐतिहासिक जीत, फाइनल में धमाकेदार एंट्री, फिन एलन की तूफानी पारी

नवजवान बल्लेबाज जैकब बेथेल ने अंतिम तक जीत की उम्मीदें कायम रखी,बनाए 105 रन

T20 WC Semi Final IND vs ENG: दूसरे इन्निंग्स में भारत की जवाब में इंग्लैंड की टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट पर 246 रन ही बना सकी। उनके लिए जैकब बेथेल ने 105 रन बनाए। उनके बल्ले से आठ चौके और सात चौके आए।

टीम के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज विल जैक्स रहे, जिन्होंने 20 बॉल पर 35 रन बनाए। बाकी कोई बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सका। अब इंग्लैंड के लिए टी20 विश्व कप खत्म हो गया है।

T20 WC Semi Final IND vs ENG:  वहीं, भारत के लिए हार्दिक पांड्या ने दो विकेट लिए जबकि अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने एक-एक सफलता अपने नाम की। और शिवम दुबे ने अंतिम ओवर में पारी संभाल कर जीत भारत के हिस्से में लेन में योगदान दिया।

पहली बार आईसीसी टूर्नामेंट में कप्तानी कर रहे थे सूर्यकुमार यादव और हैरी ब्रूक

T20 WC Semi Final IND vs ENG: सूर्यकुमार यादव पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट में भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे थें । वहीं इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक पहली बार आईसीसी टूर्नामेंट में कप्तानी कर रहे थें ।

Read More:   Jansuraj February 2026: “जनसुराज” हिंदी मासिक पत्रिका का इस माह का नवीनतम अंक