वाराणसी: 28 नवंबर: Kashi Tamil Sangamam: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि 2022 में कुछ सौ लोगों के साथ शुरू हुआ सांस्कृतिक आयोजन काशी तमिल संगमम आज हजारों विद्यार्थियों, शिक्षकों और शोधकर्ताओं को जोड़ने वाला एक आंदोलन बन गया है। उन्होंने कहा कि यह देश की विभिन्न भाषाओं, परंपराओं और संस्कृतियों को जोड़ने का काम कर रहा है।
यह आयोजन प्रधानमंत्री मोदी की ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ पहल का प्रतीक है
Kashi Tamil Sangamam: वाराणसी में आयोजित काशी तमिल संगमम के पांचवें संस्करण को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ पहल का प्रतीक है और दिखाता है कि भारत की सांस्कृतिक विविधता किस तरह राष्ट्रीय एकता को मजबूत कर सकती है।
उन्होंने कहा, ‘‘2022 में कुछ सौ लोगों के साथ एक प्रयोग के रूप में जो शुरू हुआ था, वह आज एक आंदोलन बन गया है। पहले इसमें सैकड़ों मेहमान शामिल होते थे, लेकिन आज हजारों विद्यार्थी, शिक्षक और शोधकर्ता इस सांस्कृतिक धारा से जुड़ रहे हैं।’’
Kashi Tamil Sangamam: तमिलनाडु और काशी की साझा सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ये दोनों क्षेत्र भारतीय सभ्यता की प्राचीन और निरंतर चलने वाली परंपराओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। योगी ने कहा, ‘‘काशी में गंगा है और तमिलनाडु में कावेरी। लेकिन इन दोनों नदियों के किनारे बहने वाले सांस्कृतिक मूल्यों की धारा एक ही है।’’
Kashi Tamil Sangamam: कोई राष्ट्र केवल नक्शे से नहीं बनता, राष्ट्र एक-दूसरे के दिलों को जोड़ने वाले सेतुओं से बनता है
Kashi Tamil Sangamam: योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा, ‘‘कोई राष्ट्र केवल नक्शे से नहीं बनता, राष्ट्र एक-दूसरे के दिलों को जोड़ने वाले सेतुओं से बनता है। काशी तमिल संगमम इसी का आधार बन गया है।’’ उन्होंने कहा कि इस साल के संगमम का उद्देश्य प्रतिभागियों को तमिल साहित्यिक परंपरा के प्राचीन ज्ञान और मूल्यों से परिचित कराना है।
काशी और तमिलनाडु के ऐतिहासिक संबंधों का उल्लेख करते हुए उन्होंने 15वीं शताब्दी में तेनकासी में काशी विश्वनाथ मंदिर के निर्माण और आदि शंकराचार्य, रामानुजाचार्य तथा तमिल संत कुमारगुरुपरार के योगदान का जिक्र किया।
Kashi Tamil Sangamam: उन्होंने कहा कि वाराणसी के केदार घाट, हनुमान घाट और हरिश्चंद्र घाट पर आज भी तमिल समुदाय की मौजूदगी दिखाई देती है और इन इलाकों को अक्सर ‘छोटा तमिलनाडु’ भी कहा जाता है।
Read More: किताबी ज्ञान से रोजगारपरक दक्षता की ओर बढ़ते कदम, युवाओं के भविष्य को संवारेगी इंटर्नशिप नीति-2026
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में काशी विश्वनाथ धाम को भव्य और आसान पहुंच वाला परिसर बनाया गया
Kashi Tamil Sangamam: वाराणसी के विकास का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में काशी विश्वनाथ धाम को भव्य और आसान पहुंच वाला परिसर बनाया गया है।
उन्होंने दावा किया कि मंदिर गलियारे के उद्घाटन के बाद चार वर्षों में 26 करोड़ से अधिक श्रद्धालु मंदिर में दर्शन कर चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी आने वाले करीब 70 प्रतिशत पर्यटक दक्षिण भारत से होते हैं।
Kashi Tamil Sangamam: सीएम योगी ने कहा कि इससे पर्यटन गतिविधियां बढ़ी हैं और स्थानीय लोगों को रोजगार तथा कमाई के अवसर मिले हैं।

