राष्ट्रपति ट्रंप ने चुनाव में मिली ऐतिहासिक और निर्णायक जीत पर पीएम मोदी को दी बधाई

President Trumph Wished PM Modi Washington, DC: Prime Minister Narendra Modi meets U.S. President Donald Trump in Washington, DC, on Friday, February 14, 2025. (Photo: IANS)

वाशिंगटन, 5 मई 2026। President Trumph Wished PM Modi: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पश्चिम बंगाल में मिली “ऐतिहासिक और निर्णायक चुनावी जीत” की बधाई दी है।

President Trumph Wished PM Modi: राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी को इस हालिया, ऐतिहासिक और निर्णायक चुनावी जीत के लिए बधाई दी

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता कुश देसाई ने आईएएनएस को बताया, “पिछले महीने ही फोन पर राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी की तारीफ की और कहा कि भारत सौभाग्यशाली है कि उसका नेतृत्व आप कर रहे हैं। राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी को इस हालिया, ऐतिहासिक और निर्णायक चुनावी जीत के लिए बधाई दी है।

” द वाशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा की जीत से पहली बार पीएम मोदी की पार्टी ने पश्चिम बंगाल पर नियंत्रण हासिल किया है, जो राजनीतिक रूप से एक अहम राज्य है। ऐसा राज्य जिस पर लंबे समय से ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस का दबदबा था।

इस नतीजे से राज्य में बनर्जी की 15 साल की सत्ता खत्म हो गई

President Trumph Wished PM Modi: इस नतीजे से राज्य में बनर्जी की 15 साल की सत्ता खत्म हो गई है और यह पीएम मोदी के लिए एक बड़ा सियासी फायदा है, जिससे उनका कद और बढ़ा है। जीत की घोषणा के बाद नई दिल्ली में समर्थकों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने इसे राज्य के लिए नए युग की शुरुआत बताया।

उन्होंने कहा कि यह जनादेश भयमुक्त, विकास और विश्वास से भरे बंगाल की ओर एक निर्णायक कदम है। पीएम मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों का जिक्र करते हुए कहा, “अब दशकों का इंतजार खत्म हुआ है और जनता ने उस विजन को साकार करने का अवसर भाजपा को दिया है।” बीबीसी ने इसे पीएम मोदी की सबसे मुश्किल जीत बताया।

यह नतीजा सत्ता विरोधी लहर और भाजपा के ज्यादा असरदार कैंपेन, दोनों को प्रतिफल

President Trumph Wished PM Modi: विश्लेषकों का कहना है कि यह नतीजा सत्ता विरोधी लहर और भाजपा के ज्यादा असरदार कैंपेन, दोनों को प्रतिफल है। द गार्डियन के मुताबिक, सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च के राहुल वर्मा ने इसे पार्टी लीडरशिप के “सात साल के प्रोजेक्ट” का नतीजा बताया।

वर्मा ने कहा, “पश्चिम बंगाल में भाजपा पूरी मजबूती और सुव्यवस्थित तरीके से डटी रही। वहां पीएम मोदी को एक करिश्माई लीडर के तौर पर देखा जाता है,” रिपोर्ट में आगे कहा गया कि “हिंदू वोटों के एकजुट हुए बिना ऐसा नतीजा मुमकिन नहीं था।”

President Trumph Wished PM Modi: न्यूयॉर्क टाइम्स ने कहा कि पश्चिम बंगाल लंबे समय से क्षेत्रीय और वामपंथी राजनीति का गढ़ रहा है, जिससे भाजपा की यह कामयाबी भारत के सियासी माहौल में एक बड़े बदलाव को दर्शाती है।

Read More:   Jansuraj April 2026:“जनसुराज” हिंदी मासिक पत्रिका का का नवीनतम अंक